लिंग अर्थशास्त्र

Authors

  • डॉ. राजेश मौर्य Author
  • डॉ. गरिमा दिवान Author

Keywords:

वेतन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौलिक अधिकार, मानव पूंजी संसाधन।

Abstract

सामान्य शब्दों में, लिंग का, अर्थशास्त्र आर्थिक परिणामों और निर्णय लेने की, प्रक्रियाओं पर, लिंग के, प्रभाव की, खोज करता है। यह हमें बताता है कि, महिला व पुरुषों, के बीच, आर्थिक क्षेत्र (वेतन, रोजगार के अवसर, श्रम बाल में भागीदारी, कार्य स्थल की दिशाएं) में, जो असमानताएं व्याप्त हैं, उन्हें आर्थिक सिद्धांतों व अनुभवजन्य तरीकों से, किस प्रकार समाप्त किया जा सके, ताकि समाज व देश में, लैंगिक समानता स्थापित की जा सके। समाज व देश में, व्याप्त लैंगिक असमानताओं को, समझने के लिए, जो लिंग अर्थशास्त्र की, रचना की गई है, उसमें किसी, एक देश का, सहयोग नहीं है बल्कि संपूर्ण विश्व के, अधिकांश देशों ने, एक समान रूप से, सहयोग किया है। आपको बता दे कि, विश्व का अंतरराष्ट्रीय संगठन, (यूनेस्को) अर्थात संयुक्त राष्ट्र संघ, लिंग समानता के लिए, प्रतिबद्ध है। और उसने अपने 56 सदस्य देशों से, यह आग्रह किया है कि, महिला व पुरुषों, दोनों को, एक समान रूप से, अवसर व अधिकार प्रदान करने का, कार्य करें। यह महिलाओं की, आर्थिक क्षमता व अवसरो में भी, सुधार करने का, कार्य करता है। संपूर्ण विश्व में, लिंग अर्थशास्त्र को, प्रोत्साहित करने के लिए, अनेक संगोष्ठियों, सम्मेलनों व आर्थिक प्रशिक्षणो का भी, आयोजन किया जा रहा है। ताकि लिंग अर्थशास्त्र का, प्रचार-प्रचार करने के, साथ-साथ, अधिकांश लोग, विशेष रूप से, पुरुष विद्वान दार्शनिक या अर्थशास्त्री, इसे (लिंग अर्थशास्त्र) समझ सकें और अपना योगदान दे सकें। लिंग अर्थशास्त्र, विशेष रूप से, महिलाओं के, संदर्भ में, आर्थिक क्षेत्र (वेतन, रोजगार, श्रम बल, लिंग असमानताओं) से संबंधित है। इसीलिए, इस शोध पत्र में, लिंग, लिंग समानता की अवधारणा, लिंग अर्थशास्त्र या लैंगिक असमानताओं और उसके महत्व पर, आधारित है, जिसमें हम, सर्वप्रथम लिंग को, समझते हुए, लिंग असमानताओं पर, अपना ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ, यह समझने का, प्रयास करेंगे कि, लैंगिक असमानता, कौन-कौन से क्षेत्रों में, व्याप्त है, आदि।

Author Biographies

  • डॉ. राजेश मौर्य

    सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र, शासकीय नेहरू महाविद्यालय, सबलगढ़, जिला मुरैना

     

  • डॉ. गरिमा दिवान

    विभागाध्यक्ष, सह प्राध्यापक, अंग्रेजी, आई. एस. बी. एम. विश्वविद्यालय, नवापारा (कोसमी), छुरा, जिला गरियाबंद

     

Downloads

Published

2024-06-22

How to Cite

लिंग अर्थशास्त्र. (2024). थाती शोध पत्रिका, 1(3), 22-31. https://thati.net/index.php/thati/article/view/12